रामनगर (नैनीताल)। धनगढ़ी गेट पर पार्क प्रशासन की ओर से जिम कॉर्बेट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 145वीं जयंती मनाई गई। इसके अलावा कालाढूंगी म्यूजियम में भी उनकी जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिम कॉर्बेट की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि जेम्स एडवर्ड जिम कॉर्बेट का जन्म 25 जुलाई 1875 को नैनीताल में हुआ था। नैनीताल में जन्मे जिम कॉर्बेट को नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्रों से बेहद लगाव था। जिम कॉर्बेट ने कई आदमखोर बाघ और तेंदुओं का शिकार कर लोगों को भय से मुक्त कराया था। वन्यजीवों के लिए उन्होंने कई कार्य किए, जिसके बाद पार्क का नाम जिम कॉर्बेट पड़ा। इस मौके पर रिटायर्ड रेंजर लीलाधर बेलवाल, ललित मोहन आर्य, संजय छिम्वाल, स्वाती, हेमा, धनगढ़ी गेट प्रभारी बालम सिंह रावत मौजूद रहे।