फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें जीती, एक मैच रहा टाई

Thu, 13 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
झारखंड, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें जीती, एक मैच रहा टाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्ल्स ऑल इंडिया 5ए साइड फुटबाल मैच के पहले दिन झारखंड, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमों ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर मैच जीत लिया। इस बीच 3-3 गोल के चलते हिमाचल और वेस्ट बंगाल की टीम के बीच  मैच टाई रहा।
विज्ञापन


शहीद लांस नायक मोहन नाथ गोस्वामी मेमोरियल कप (2016) मैच के पहले दिन  स्टेडियम में पंजाब और झारखंड की फुटबाल टीम के बीच मैच हुआ। मैच के दौरान झारखंड की लड़कियों ने 5-3 से मैच जीत लिया। झारखंड की सत्यवती ने पहले मिनट में एक और आठवें मिनट में दूसरा, 12 वें मिनट में तीसरा और 14 वें मिनट में चौथा  गोल किया।

24 वें मिनट में गोमती ने पांचवां गोल किया। दूसरा मैच आसाम और चंडीगढ़ के बीच हुआ। चंडीगढ़ की टीम ने 8-3 के अंतर से मैच जीत लिया। तीसरा मैच हिमाचल और वेस्ट बंगाल टीम के बीच हुआ। दूसरे हाफ तक दोनों टीमों ने 3-3 गोल किए।
विज्ञापन


इस बीच मैच टाई हो गया। चौथा मैच हरियाणा और दिल्ली के बीच हुआ। दिल्ली की टीम ने 4-2 के अंतर से मैच जीत लिया। मैच में गोपाल बेलवाल उद्घोषक और सहायक रेफरी कविता नेगी रही। आयोजकों ने बताया कि मैच में 21 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं।

विजेता टीम को 60 हजार और उपविजेता टीम को 30 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान इंडिया हॉकी के ज्वाइंट सेक्रेटरी किशोर बाफिला, शरद अग्रवाल, इवेंट मैनेजर वीरू कालाकोटी, शैलेंद्र दानू, मन्नी गुजराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें