फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एक लाख की नकदी देकर साढ़े चार लाख के जेवरात हड़पे

Sat, 02 May 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महिला ने एक लाख रुपये के लिए साढ़े चार लाख के जेवरात गिरवी रख दिए लेकिन सूदखोर ने उसे चूना लगा दिया। तय समय में राशि न लौटाने पर जेवरात हड़प लिए गए। अब पीड़ित महिला पुलिस के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

शहर निवासी महिला शुक्रवार को पुलिस बहउद्देश्यीय भवन पहुंची और एसपी सिटी से मिलकर तहरीर सौंपी। उसका कहना है कि करीब तीन महीने पहले उसने अपनी दोस्त के भाई से एक लाख रुपये लिए थे। इसके एवज में जेवरात दिए। अब उसे रुपये भी दे दिए लेकिन वह जेवरात नहीं लौटा रहा है। सूदखोर का कहना है कि जेवरात जमा कर उसने गोल्ड लोन लिया। इसमें उसे घाटा हो गया जिस कारण है कि वह गहने नहीं लौटा पा रहा है।
विज्ञापन



महिला ने सूदखोर के खिलाफ तहरीर सौंपी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें