फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रिजॉर्ट में ठहरे पर्यटक के जेवर चोरी

Sun, 21 Jul 2024 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे पर्यटक के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की जीरो एफआईआर ऋषिकेश के मुनि की रेती पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। एफआईआर ट्रांसफर होने पर रामनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद (तेलंगाना) के बीटी श्रीनिवासन ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि 10 जुलाई को उन्होंने ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट में कमरा नंबर 1903 में चेकइन किया था। मुरादाबाद से यात्रा शुरू करते समय उनके पास सोने की तीन चूड़ियां (साढ़े पांच तोला वजन) थीं। उन्होंने बतया कि उन्हें 12 जुलाई को आगे की यात्रा करनी थी। 11 जुलाई को सूटकेस पैक करते समय उन्होंने जेवर भी उसमें रखे लेकिन 12 जुलाई को होटल छोड़ते समय जेवर गायब हो गए। रामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
रिजॉर्ट से दो प्रबंधक, रिसेपशनिष्ट 10 लाख की नकदी, लैपटॉप लेकर फरार
रामनगर। राजस्थान निवासी एक रिजॉर्ट लीजधारक के दो प्रबंधक और एक रिसेपशनिष्ट रिजॉर्ट से 10 लाख की नकदी और लैपटॉप लेकर फरार हो गए। रिजॉर्ट लीजधारक ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भरतपुर (राजस्थान) निवासी सुभाष फौजदार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह ढिकुली में ली रिजर्व कार्बेट रिजॉर्ट चलाते है। लीज पर लिए रिजॉर्ट में अशोक कुमार और प्रवीन कुमार प्रबंधक के रूप में जबकि नीशू कुमार रिसेपशनिष्ट पर कार्य कर रहा था। आरोप है कि बीती 28 जून को तीनों रिजॉर्ट से 10 लाख का कैश और लैपटॉप को लेकर भाग गए। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गूगल पे से चोरी करने का आरोप

नैनीताल। अल्मोड़ा निवासी जगदीश और इंदर बिष्ट ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वे मल्लीताल स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्य करते हैं। आरोप है कि दो दिन पहले उनके साथ काम करने वाले एक साथी ने चोरीछिपे दोनों के मोबाइल से पांच हजार और तीन हजार रुपये अपने नंबर पर ट्रांसफर कर लिए। अगले दिन जब उन्होंने बैलेंस चेक किया तो खाते में कम रुपये दिखे। जब ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखी तो पता चला कि उक्त युवक ने रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए हैं। युवक से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया और तभी से वह लापता है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें