भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के सर जेसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल के सुरक्षा कर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद परिसर को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। परिसर 27 नवंबर से खुलेगा।
परिसर निदेशक प्रो. पीसी कविदयाल ने बताया कि इन तीनों के दौरान एमबीए और फार्मेसी विभाग की निर्धारित प्रयोगात्मक परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जाएंगी। संवाद