फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: अतिक्रमण पर चली जेसीबी, विद्युत लाइन शिफ्ट करने के निर्देश; नगर आयुक्त ने चौराहों का निरीक्षण किया

Sat, 19 Apr 2025 08:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यहां ऊंचापुल और कटघरिया चौराहे का निरीक्षण कर वहां हुए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से हटवाया।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चली जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यहां ऊंचापुल और कटघरिया चौराहे का निरीक्षण कर वहां हुए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से हटवाया। शनिवार को अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में नगर निगम, विद्युत एवं लोनिवि विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क चौड़ीकरण के तहत उक्त चौराहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में चिह्नित अतिक्रमण को दुकानदारों द्वारा स्वयं न हटाए जाने पर टीम ने हटवाया।

विज्ञापन

 

अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि अधिकतर लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया गया है। कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है उन्हें शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को विद्युत लाइनों को शीघ्र शिफ्ट कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 

बैंकट हाल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि एक बैंक्वेट हॉल संचालक ने सड़क किनारे टीन शेड का अवैध निर्माण किया है। साथ ही अवैध रूप से फड़ व ठेले वालों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को संबंधित बैंक्वेट हॉल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें