फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पुराने अस्पताल के खंडहर बने भवनों पर गरजी जेसीबी

Fri, 13 Feb 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। बृहस्पतिवार को तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी और पंचायत विभाग की टीम ने रेलवे लाइन किनारे बने पुराना अस्पताल के खंडहर हो चुके भवन को जेसीवी से ध्वस्त किया। इस दौरान भवन में रह रहे दो परिवारों ने विरोध किया तो टीम ने उन्हें भवन खाली करने के लिए पंद्रह दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन

नगर के पुराना अस्पताल में बने कई मकान खंडहर में तब्दील हो चुके थे। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन पंचायत विभाग की है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी, पंचायत विभाग के कार्य अधिकारी हरि मोहन, अभियंता मोहन सिंह बिष्ट व मो. जफर अंसारी तीन-तीन जेसीबी और भारी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस व पालिका कर्मचारियों के साथ भवन ध्वस्त करने पहुंचे। जेसीबी शुरू होने पर वहां दो भवनों में रह रहे लोगों ने विरोध किया तो जिन भवनों में लोग रह रहे थे उन्हें प्रशासन ने पंद्रह दिन में भवन खाली करने की मोहलत दी। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए पुराना अस्पताल के सामने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात बंद कर दिया गया। अभियंता मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि यहां पर 2.2020 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें