गरमपानी (नैनीताल)। खैरना बाजार किनारे स्थित शिप्रा नदी में अवैध खनन में लगी जेसीबी मशीन को प्रशासन की टीम ने सीज कर दिय। किया। शिप्रा नदी में स्वीकृत खनन पट्टों में खनन कार्य किया जा रहा हैं।
मंगलवार को शिप्रा नदी में जेसीबी मशीन से अवैध खनन की शिकायत मिलने पर श्री कैंचीधाम तहसील के तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवैध खनन में लिप्त जेसीबी मशीन को सीज करते हुए तहसील परिसर में खड़ा कराया। तहसीलदार ने कहा कि अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पटवारी विजय नेगी आदि थे। संवाद