काठगोदाम में सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे 11 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सोमवार को जेसीबी का पंजा चला। प्रशासन ने अतिक्रमण वाले हिस्सों को देर शाम तक ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन के निर्देश पर काठगोदाम में रेलवे स्टेशन के सामने सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवन को स्वयं ही ध्वस्त करने के लिए कारोबारियों को नोटिस दिए थे। इसके बावजूद अधिकांश लोगों ने निर्माण अतिक्रमण नहीं हटाया था। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों की टीम जेसीबी मशीन और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।
टीम ने यहां चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवनों को खाली कराकर उन्हें ध्वस्त करना शुरू कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट बाजपेयी ने बताया कि काठगोदाम में रेलवे स्टेशन के आसपास पिछले छह माह से सड़क चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। बताया कि जब भवन और प्रतिष्ठान स्वामियों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो सोमवार को प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से 11 पक्के निर्माण कार्य ध्वस्त कर दिए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। अभियान के दौरान एसडीएम परितोष वर्मा, लोनिवि के सहायक अभियंता अनिल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
20 जनवरी तक चौड़ीकरण का काम पूरा करने के निर्देश
स्टेडियम रोड से भी हटाए जाने हैं अतिक्रमण
काठगोदाम से स्टेडियम होते हुए गौलापार रोड पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस रोड को भी चौड़ा किया जाना है। सड़क चौड़ीकरण की जद में यहां 50 से अधिक निर्माण कार्य आड़े आ रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और लोनिवि ऐसे सभी निर्माण कार्यों पर लाल निशान पहले ही लगा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक लोगों को स्वयं अपने अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो प्रशासन यहां भी जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाएगा।
नैनीताल रोड भी हो रही है चौड़ी