फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद तिराहे पर जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

Sat, 09 May 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्लूडी की जेसीबी शुक्रवार दिन में खुर्पाताल बाईपास से मालरोड में पड़े मिट्टी का ढेर उठाने जा रही थी। मस्जिद तिराहे में जेसीबी अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से करीब 15 फीट नीचे डीएसए मैदान में गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में मुरादाबाद निवासी अयान (22) पुत्र हाशिम आलम, वहीं के कामरान (24) पुत्र मो.असलम, शोएब (20) पुत्र ताहिर, शिकारपुर (बुलंदशहर) निवासी मो. जमील (35) पुत्र कलुवा और उनके भाई नौशाद घायल हो गए। घायलों को त्वरित बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। अयार के सिर में चोट हैं, कामरान के हाथ व घुटने में चोट है जबकि शोएब की दोनों पैरों की एड़ी की हड्डी फ्रैक्चर हुई है। तीनों तीर्थांकर महावीर विवि के विद्यार्थी हैं।

इसके अलावा जेसीबी चालक मोहन जीना पुत्र मदन सिंह और राजेंद्र सिंह को भी मामूली चोटें हैं। पीडब्लूडी के एई एमपीएस कालाकोटी ने बताया कि चालक के मुताबिक ब्रेक फेल होने और स्टेयरिंग न कटने के कारण दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें