फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: होटल में ले जाकर किया युवती से दुष्कर्म, लड़की ने बताई आपबीती; इस बहाने कमरे में ले गया था आरोपी

Fri, 12 Jan 2024 01:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

ऊधमसिंह नगर के जसपुर की युवती से रामनगर के होटल में दुष्कर्म किया गया। युवती की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसपुर की युवती से रामनगर के होटल में दुष्कर्म किया गया। युवती की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि जसपुर निवासी एक युवती ने तहरीर सौंपी। कहा कि वह काशीपुर में एक फर्म में ऑफिस कार्य करती थी। युवती के अनुसार अमित दुआ उर्फ सोनू मीटिंग के बहाने कार में बैठाकर रामनगर के ढिकुली स्थित एक होटल में ले गया। कार में रास्ते में पिलाए जूस से उसका सिर घूमने लगा। आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये पढ़ें- Weather: मैदान में कोहरा...तो हिल स्टेशन में खिली चटख धूप, नैनीताल 11 जनवरी को पिछले पांच साल में सबसे गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि युवती के अनुसार शाम पांच बजे वह आरोपी की कार से लौट रही थी और लखनपुर चौराहे पर मिठाई लेने के बहाने उतरी और भाग गई। कोतवाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें