फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टेबल टेनिस में जापान ने भारत को हराया

Sat, 20 Sep 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। ऑप्टिमम एशियन टेनिस फेडरेशन कप प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। टेबल टेनिस में तोसीनोशूके ओनामी (जापान) ने विश्वाक रेड्डी गुमांपल्ली (भारत) को हराकर मेडल जीता। मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ शंकर दत्त पांडेय, पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ ब्रिज मोहन सिंह बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सिंगल इवेंट मैच के तीसरे चक्र में जापान के ओनामी ने भारत के विश्वाक रेड्डी गुमांपल्ली को 1-4, 5-3, 4-2, जिया ठक्कर ने जैनीसा बियानी को 4-1, 1-4, 4-1, विराज वशिष्ठ ने विभोर श्रीवास्तव को 2-4, 4-2,4-1, डबल्स इवेंट सेमीफाइनल में सिद्धी पांडेय व परिनिथा कुट्टी ने जैनीसा बियानी व सौर्या पाटिल की जोड़ी को 6-1, 6-3, से पराजित किया। देवांश कंबोज व गुरसान चहल की जोड़ी ने शाहबाज सिंह संघेरा व आदेशवीर सिंह घूमन की जोड़ी को 6-4, 6-3, देवांश कंबोज व गुरसान चहल ने शाहबाज सिंह संघेरा व आदेशवीर सिंह घूमन को 6-4, 6-3, ध्रिती शर्मा व सुमित क्रीना न्यासा सोलंकी ने सावी भसीन व रिह्या जोद्धभवी को 6-4, 3-6, 10-6 से पराजित किया। सिंगल्स इवेंट मैच के तीसरे चक्र में जीतेश प्रयाग पटेल ने मलेश कटारिया को 4-0, 2-4, 4-2, इवेंट मैच के सेमीफाइनल में तोसीनोसूके ओनामी व निहाल एस रेड्डी की जोड़ी ने तेगवीर सिंह व मानव पटेल को 6-4, 3-6, 10-8 से पराजित किया। इस दौरान निदेशक डीएस रावत, अविनीश रस्तोगी, टूर्नामेंट सैक्रेट्री बसंत वल्लभ जोशी, बृजमोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें