फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमरानी परियोजना: एनटीसीए की एनओसी के लिए सिंचाई विभाग ने दिये 14.40 लाख

Fri, 31 Mar 2023 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से एनओसी प्राप्त करने के लिए सिंचाई विभाग ने वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून (डब्ल्यूआईआई) को 14.40 लाख रुपये की राशि दी है। अब जमरानी परियोजना को जल्द ही एनटीसीए की ओर से एनओसी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जमरानी बांध परियोजना को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जनवरी माह में विधिवत मंजूरी मिल गई थी जिसके बाद परियोजना को अब सिर्फ एनटीसीए से एनओसी मिलनी ही शेष रह गई है। इसको लेकर भी अब प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में एनटीसीए ने डब्ल्यूआईआई देहरादून को त्वरित रिपोर्ट देने के लिए कहा था। डब्ल्यूआईआई ने एनओसी के लिए सिंचाई विभाग को 14.40 लाख रुपये खर्च आने की बात कही थी जिस पर शासन को पत्र भेजा गया। सिंचाई विभाग ने शासन से मिली राशि डब्ल्यूआईआई को दे दी है। अब एनटीसीए की ओर से एनओसी को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें