फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरूमदारा के व्यापारियों ने रिंग रोड की जाम

Sun, 19 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीरूमदारा रिंग रोड से गुजर रहे ओवर लोडिंग वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने रिंग रोड में चार घंटे जाम लगाया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री पूरन शर्मा ने बताया कि रिंग रोड पर ओवरलोड वाहनों के गुजरने से सड़क पर रेता, बजरी, पत्थर गिरते रहते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में व्यापारियों और वाहन स्वामियों में वार्ता हुई। जिसमें व्यापारियों ने वाहनों पर भार क्षमता के अनुसार माल लेकर जाने की बात की। जिस पर वाहन स्वामियों ने आगे से ऐसा न होने की बात कही। जिसके बाद व्यापारियों ने जाम खोला। इस दौरान कुलदीप, पंकज रावत, जोगा सिंह, महिपाल सिंह, हरीश नेगी समेत कई व्यापारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें