फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी में जाम, विधायक सुमित भी फंसे

विज्ञापन
हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के पास लगे लंबे जाम फंसे विधायक सुमित ह़दयेश। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। जाम की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। शहर में रहने या आने-जाने वाला शायद ही कोई होगा जो इन दिनों जाम की परेशानी से बिना जूझे अपने गंतव्य को पहुंच पा रहा हो।
विज्ञापन

शहर की सड़कों में सुबह, दोपहर और शाम को लग रहे जाम से आम और खास भी परेशान हैं। आलम ये है कि चौराहों व अन्य जाम लगने वाले स्पॉट पर खड़े पुलिस और यातायात कर्मी पूरी मेहनत के बाद भी जाम से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। 15 से 20 मिनट की दूरी तय करने में भी लोगों को आधा से एक घंटे का समय लग जाता है।
सोमवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी सुशीला तिवारी अस्पताल से होते हुए आईटीआई को जाने वाले मार्ग पर फंसे रहे। काफी देर के बाद जब जाम खुला तब उनकी गाड़ी आगे बढ़ी। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी एंबुलेंस और स्कूली वाहनों के फंसने से हो रही है। मरीज और तीमारदार तो परेशान हो ही रहे हैं। साथ ही नौनिहालों के भी जाम में फंसे रहने से उनकी दिक्कत बढ़ रही है।

हल्द्वानी स्वामी राम कैंसर अस्पताल के सामने लगा लंबा जाम। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें