फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: काठगोदाम से रानीबाग तक लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर काठगोदाम से लेकर रानीबाग तक जाम लगने से लोग बेहाल रहे। इससे पर्यटकों के साथ ही आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम दोपहर एक बजे से लगना शुरू हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलसिया पुल निर्माण में आड़े आ रही पानी की लाइनों की शिफ्टिंग की गई। इसके साथ ही रानीबाग में दुर्घटना संभावित क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाने के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम लगा। थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि जाम खुलवाने में पुलिस कर्मी लगे रहे।


रानीबाग में हादसे रोकने को लगाए स्पीड ब्रेकर
रानीबाग में रोडवेज बस से कुचलकर मासूम की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया। इसके तहत शुक्रवार को हादसे वाले स्थान पर एनएच की ओर से स्पीड ब्रेकर लगाए गए। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों के तहत स्पीड ब्रेकर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें