फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: भीमताल से लेकर भवाली, कैंची धाम और नैनीताल तक जाम ही जाम...बाहर से आए लोग वाहनों में फंसे

Fri, 31 May 2024 06:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भीमताल से लेकर भवाली, कैंची धाम और नैनीताल में शुक्रवार को वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते जाम लगने से वाहन चालकों, यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल से लेकर भवाली, कैंची धाम और नैनीताल में शुक्रवार को वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते जाम लगने से वाहन चालकों, यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गरमपानी बाजार में हल्द्वानी से अल्मोड़ा मरीज के लेकर जा रही एक एबुलेंस को 20 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम के चलते एबुलेंस में सवार मरीज और उसके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


वहीं हल्द्वानी की तरफ खाली जा रही एबुलेंस भी जाम फंसी रही। बाद में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने वाहनों को आगे पीछे कराकर जाम खुलवाया। वहीं कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या बनी रही।

ये पढ़ें- Haldwani News: जागेश्वर घूमने जा रहे दिल्ली के पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार संग पहुंचे थे
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को तीन से अधिक घंटे जाम का सामना करना पड़ा। गर्मी में जाम लगने से श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी परेशान रहे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। सड़क पर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें