फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आधे घंटे तक लगा जाम, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित कैंची धाम के पास शुक्रवार को आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े किए वाहनों को हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:30 बजे कैंची धाम के पास चालकों ने वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर दिया। इससे देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम के चलते हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रानीखेत, भवाली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत अन्य जगहों के वाहन फंस गए और उसमें सवार यात्री परेशान नजर आए। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया तब लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें