फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जै हो जै भगोती नंदा, नंदा ऊंचा कैलास की जै...

Thu, 31 Aug 2017 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
जै हो जै भगोती नंदा, नंदा ऊंचा कैलास की जै... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
114वें नंदा देवी महोत्सव में नवमी पर बुधवार को दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, पंच आरती और महाभगवती पूजन किया गया। मंदिर परिसर में कन्या पूजन के बाद डीएसए मैदान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जै हो जै भगोती नंदा, नंदा ऊंचा कैलास की जै... आदि गीत गाए गए।
विज्ञापन


मां नयना देवी मंदिर में बुधवार शाम को 6.30 बजे हुई पंचआरती में हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति लोक पाल सिंह, रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त के साथ ही डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने भी भाग लिया। इससे पहले डीएम तल्लीताल दर्शनघर में हुई पंचआरती में भी शामिल हुए।

पूजा अर्चना आचार्य कैलाश चंद्र सुयाल ने कराई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी मां नयना देवी मंदिर में जाकर मां नंदा व सुनंदा के दर्शन किए। बाद में उन्होंने भंडारे में जाकर प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन


दिनभर चले कार्यक्रमों को सफल बनाने में राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष अनूप सिंह शाही, महासचिव राजेंद्र लाल साह, उप सचिव डा. मोहित सनवाल, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, देवेंद्र लाल साह, जगदीश चंद्र बवाड़ी, मुकेश जोशी, गिरीश जोशी, चंद्र प्रकाश साह आदि जुटे रहे।

20 भक्त पहुंचे बकरों के साथ 

नंदा देवी महोत्सव के दौरान बुधवार को 20 श्रद्धालु बकरों को लेकर मां नयना देवी मंदिर पहुंचे। बकरों का पशुपालन विभाग की ओर से पंजीकरण कराया जा रहा है। उसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच मंदिर में ले जाकर पूजा अर्चना कराई जा रही है। विभाग की ओर से बकरा लाने वाले भक्त को एक टोकन भी दिया जा रहा है। ब्यूरो 

...ओ लाली हो लाली हौसिया बाना... पर खूब थिरके दर्शक

महोत्सव के तहत बुधवार शाम को श्री राम सेवक सभा परिसर में नारी सेवा समिति की अध्यक्ष सरोज हर्ष और प्रेरणा ग्राम विकास समिति की सचिव संतोषी पलडिया के नेतृत्व में दोनों संस्थाओं के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कलाकारों ने ओ नंदा -सुनंदा..., ओ लाली हो लाली हौसिया बाना..., हिट मेरी लछीमा समेत कई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संस्कृति विभाग के क्षेत्रीय अभिलेखाधिकारी अजय कुमार, किशन लाल, समर साह, लता, चंचला बिष्ट, रानी, विनोद आदि थे।

289 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण 

जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव आरएन प्रजापति के नेतृत्व में मेला स्थल में लगे शिविर में बुधवार को दिनभर 289  लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। जिला अस्पताल की पीएमएस डा.तारा आर्या, वरिष्ठ चिकित्सक डा. आदित्य तिवारी तथा डा.बीएस पंवार ने लोगों का उपचार किया। इस मौके पर डा. सरस्वती खेतवाल, प्रेमा पांडे, मुस्तकीन, दीपक कुमार, भावना कपकोटी, प्रेम भंडारी, तनुजा, अमृता आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें