विश्वनाथ जगदीश शिला डोली सोमवार को साढ़े चार बजे भवाली होते हुए नैनीताल पहुंची। यहां नयना देवी मंदिर पहुंचने पर नैना देवी अमर उदय ट्रस्ट के प्रतिनिधियों समेत मंदिर के पुजारी, स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्रों ने डोली का भव्य स्वागत किया। कुछ देर मंदिर परिसर में रुकने के बाद डोली हल्द्वानी रवाना हुई। इससे पूर्व खैरना, गरमपानी, रातीघाट होते हुए कैंची धाम पहुंची। कैंची धाम में श्रद्धालुओं ने डोली का भव्य स्वागत किया।
मां नयना देवी मंदिर के प्रवेश द्वार पर जीआईसी, जीजीआईसी, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल, कुंदन लाल साह ट्रस्ट नगर पालिका बालिका इंटर कालेज, मोहन लाल साह बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में डोली का स्वागत किया। उसके बाद डोली ने मंदिर के अंदर प्रवेश किया।
इस दौरान मुख्य मंदिर में आचार्य भगवती प्रसाद जोशी, बसंत बल्लभ पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, नवीन तिवारी, भुवन कांडपाल व गणेश बहुगुणा की ओर से विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुषमा सिंह,सीईओ आरएल आर्य, सीईओ प्रारंभिक शिक्षा आरसी पुरोहित, जल संस्थान के महाप्रबंधक उत्तम कुमार, एसई जेआर गुप्ता, ईई जगदीप चौधरी, एई एसके गुप्ता, दलीप सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य एसएस चौहान, मंजू पाल, नीता व्यास, पूरन सिंह, चंद्रशेखर जोशी, जगमोहन रौतेला, भीम सिंह कार्की, खुशहाल सिंह कार्की, पुष्पा दरम्वाल आदि लोग मौजूद थे।