हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कुमाऊं क्षेत्र के वार्षिक अधिवेशन में जगदीश कांडपाल लगातार तीसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। राजेंद्र सिंह क्षेत्रीय मंत्री चुने गए।
शीशमहल स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को परिषद के कुमाऊं क्षेत्र का अधिवेशन हुआ। विक्रम सिंह डंगवाल और डुंगर सिंह संभल की देखरेख में सर्वसम्मति से क्षेत्रीय कार्यकारिणी चुनी गई। जगदीश कांडपाल लगातार तीसरी बार क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत हुए। पीसी बिष्ट को लगातार तीसरी बार क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया। राजेंद्र सिंह नेगी को क्षेत्रीय मंत्री, बालम सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रथम, राहुल रावत को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष द्वितीय चुना गया। उमेश जोशी संयुक्त मंत्री प्रथम और पुष्कर सिंह संयुक्त मंत्री द्वितीय बने। अनवर कमाल को संगठन मंत्री, डीडी जोशी को संप्रेक्षक, आन सिंह जीना, जगमोहन, राजेश कोहली, शंकर सिंह, गोपाल पपनोई, श्याम सिंह साही, मनोहर सिंह रावत को प्रांतीय प्रतिनिधि चुना गया। कार्यकारिणी में मदन सिंह, तारा देवी, अमनदीप, पवन जोशी, चुन्नु अंसारी, गोविंद प्रसाद, टीका सिंह, इमरान खान, आनंद बल्लभ जोशी, त्रिलोक गिरी, बीडी सांगुड़ी को क्षेत्रीय सदस्य बनाया है। अधिवेशन में रानीखेत, अल्मोड़ा, नैनीताल, भवाली, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, रामनगर और काठगोदाम आदि डिपो से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। चुनाव के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीसी लोहनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टीका राम जोशी, हरीश जोशी आदि रहे।