03एचएलडी02पी- आईटीआई में टाटा कंपनी का टेक्नोलॉजी प्रोजक्टर तैयार, यहीं पर लगेंगी नई मशीनें।
हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र अब नई तकनीक से ईजाद मशीनों की मदद से पढ़ाई कर सकेंगे। केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट के तहत संस्थान परिसर में टाटा का टेक्नोलॉजी प्रोजेक्टर तैयार हो चुका है। फिर यहां छात्रों के लिए नए ट्रेड भी चलेंगे।
उद्योग सेक्टर में नई तकनीक की आधुनिक मशीनों से काम हो रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राएं अभी भी पुरानी मशीनों से ही प्रशिक्षण ले रहे हैं। एक साल से परिसर में टाटा कंपनी का टेक्नोलॉजी प्रोजेक्टर तैयार करने का काम किया जा रहा था जो अब पूरा हो चुका है। इसके बाद यहां पांच नए ट्रेड शुरू होने वाले हैं। ये नए ट्रेड निदेशालय स्तर से अनुमोदन के बाद अगले सत्र से शुरू हो जाएंगे।
अटैच अनुदेशकों से चल रहा काम
आईटीआई में फिटर और इलेक्ट्रोनिक्स में लंबे समय से अनुदेशक नहीं हैं। हफ्ते में तीन दिन दूसरे संस्थानों से अनुदेशकों को बुलाया जाता है। बचे हुए तीन दिन में यहां उसी ट्रेड के फोरमैन कक्षाएं लेते हैं।
प्रोजेक्टर हैंडओवर होना शेष है। टाटा कंपनी मशीनें भेज रही है। इसके बाद नई मशीनों से नए ट्रेड पर कोर्स शुरू होंगे। जिन पदाें में अनुदेशकों की कमी है उसके लिए निदेशालय को पत्राचार किया गया है। - नितिन शर्मा, प्रधानाचार्य, आईटीआई हल्द्वानी