फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सीजन के बहाने बदलेगी पंत पार्क की तस्वीर

Wed, 15 Apr 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन सीजन को देखते हुए पालिका प्रशासन को भी अब नगर में कूड़ेदान लगाने की याद आ गई है। इसके साथ ही पंत पार्क के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


नगर में मालरोड समेत तमाम इलाकों में कूड़ेदान गायब हैं। कूड़ेदानों के स्थान पर सिर्फ टूटे हुए डंडे नजर आते हैं। पर्यटन सीजन को देखते हुए पालिका ने आज मालरोड में नए कूड़ेदान लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा पंत पार्क में भी करीब एक साल से पर्यटकों को आकर्षित करने वाला फव्वारा खराब पड़ा है। पार्क में जहां-तहां गंदगी बिखरी रहती है। मंगलवार पालिका ने पंत पार्क के खराब पड़े फव्वारे की मरम्मत के साथ ही रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया है।

इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन मालरोड में स्टील के नए कूड़ेदान तो लगा रहा है, लेकिन उनकी सुरक्षा और देखभाल नहीं की गई तो यह कूड़ेदान भी कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगे। लोगों ने बताया कि पूर्व में भी पालिका की ओर से मालरोड में कूड़ेदान लगाए गए थे, लेकिन चोरों ने एक-एक कर सभी कूड़ेदान साफ कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें