फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जाम के कारण हल्द्वानी पहुंचने में लग गए पांच घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। गणतंत्र दिवस पर पर्वतीय क्षेत्रों को आवाजाही करने वाले यात्रियों और सैलानियों की भीड़ के चलते सोेमवार को भीमताल से काठगोदाम तक लंबा जाम लगा रहा। यात्रियों को हल्द्वानी पहुंचने में पांच घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। भवाली, मेहरागांव, फरसौली और कैंची धाम तक जाम लगने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते बहुत से यात्रियों की ट्रेन और बसें तक छूट गई। जाम खोलने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। सोमवार की दोपहर बाद से रात तक सड़क पर भीषण जाम रहा। वीकेंड के बाद वापस लौटने वाले सैलानियों के वाहनों से जाम की समस्या बनी रही। जाम से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, बागेश्वर, धारचूला हल्द्वानी, भवाली और भीमताल के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें