फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कठिन परिस्थितियों में शांत और संयमित रहना जरूरी

Sat, 28 Mar 2026 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय जीवन कौशल कार्यशाला शुरू हुई। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और जीवन कौशलों को मजबूत करना है। बीडी पांडे चिकित्सालय के पीएमएस तरुण कुमार टम्टा ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने जोर दिया कि कठिन परिस्थितियों में शांत रहना और प्राथमिक उपचार जानना आवश्यक जीवन कौशल हैं। चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट अपर्णा आनंद ने व्यक्तित्व विकास पर सत्र लिया। कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष मधु नयाल संबोधित करेंगी और कुलसचिव मंद्रवाल प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। विभिन्न विभागों के कई विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। यहां तरुण टम्टा, अपर्णा आनंद और सूची बिष्ट को सम्मानित किया गया। यहां वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, आई-टैप और कला के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें