फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन आदित्य 1 को अगले साल लांच करेगा इसरो : डॉ. बनर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के निदेशक प्रो. डॉ. दीपांकर बनर्जी ने कहा कि इसरो की ओर से आदित्य 1 मिशन को 2022 में लांच किया जाएगा। आदित्य 1 मिशन सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का पहला समर्पित वैज्ञानिक मिशन है।
विज्ञापन

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में आयोजित सेमिनार में पहुंचे प्रो. डॉ. दीपांकर बनर्जी ने विद्यार्थियों को एरीज में स्थापित विभिन्न प्रकार की दूरबीनों के बारे में बताया। डॉ. दीपांकर बनर्जी इसरो के सोलर मिशन आदित्य 1 के सह अध्यक्ष भी हैं इसलिए उन्होंने इस मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। परिसर के निदेशक प्रो. डॉ. एमसी लोहनी, प्रो. आरएस रावत, डॉ. पुष्पा नेगी ने भी अपनी विचार रखे। सर्वश्रेष्ठ आलेखन पर बीटेक के सिवांश दुबे, कार्तिक नगरकोटी, मेहुल बसेरा, सजल प्रजापति को भी पुरस्कृत किया। सेमिनार का संचालन डॉ. पुष्पा नेगी ने किया। इस मौके पर डॉ. मेहुल मानु, राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. अमित मित्तल, डॉ. नवनीत जोशी, डॉ. मदन मोहन सती, किरन जोशी आदि मौजूद रहे।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और एरीज में करार
हल्द्वानी। इस मौके पर एरीज और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बीच करार भी किया गया। इसमें दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त शोध, सेमिनार, कार्यशाला, विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट साझा करने पर सहमति बनी। करार में एरीज निदेशक प्रो. डॉ. दीपांकर बनर्जी, डॉ. नरेंद्र सिंह और ग्राफिक एरा के निदेशक प्रो. डॉ. एमसी लोहनी, डॉ. पुष्पा नेगी ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें