फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में छिटपुट घटनाएं होती हैं : सुरेश जोशी

Mon, 06 Oct 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाजपा संभाग कार्यालय में रविवार को हुई प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की पहचान के रूप में सामने आ रहा है। पहली बार कोई मुख्यमंत्री केंद्र से समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है। कहा कि परीक्षा के लिए युवा नाराज थे। हालांकि परीक्षा में छिटपुट घटनाएं होती है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के बीच जाकर उनकी बात को सुना और मांग के अनुरूप सीबीआई जांच की संस्तुति की।
विज्ञापन

जोशी ने कहा कि सीएम के बेहतर समन्वय के कारण कि प्रदेश के सभी विभागाें को केंद्रीय मंत्रालय पूरा सहयोग कर रहा है। सबसे बड़ी आपदा आई तो प्रधानमंत्री ने दौरा कर 1200 करोड़ की तात्कालिक मदद की।आज प्रदेश में 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। संगठन स्तर पर हुए बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक भाजपा मजबूत है।

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत
सुरेश जोशी ने कहा कि दीपावली पर स्वदेशी उत्पाद खरीदने की जरूरत है। दुकानदारों को भी स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और डिजिटल मंच के जरिए आत्मनिर्भर बनने के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास का उल्लेख किया। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, जिला सह मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी, जिला आईटी संयोजक अमित चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें