फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आईएसओ की ऑडिट टीम ने दुग्ध संघ का निरीक्षण किया

Tue, 07 Jul 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) की ऑडिट टीम ने वार्षिक निरीक्षण कर गुणवत्ता प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं कार्यप्रणालियों का मूल्यांकन किया। ऑडिट टीम अधिकारी पी. राजेश एवं चंद्रमोहन ने ऑडिट प्रक्रिया के दौरान दूध संग्रहण, प्रोसेसिंग, पाश्चुरीकरण, पैकेजिंग और वितरण का बारीकी से निरीक्षण किया। प्लांट की तापमान नियंत्रण प्रणाली, मशीनों की स्वच्छता, प्रयोगशाला में गुणवत्ता परीक्षण की व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी जांच की। इससे पूर्व दुग्ध संघ के कारखाना प्रबंधक अनुराग शर्मा और प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय भाकुनी ने ऑडिट टीम को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, खाद्य सुरक्षा उपायों तथा उत्पादन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें