नैनीताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लि. लालकुआं की ओर से साइकिल रेस प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता 25 किलोमीटर महिला और पुरुष वर्ग में आयोजित हुई जिसमें कुल 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बृहस्पतिवार को प्रतिभागी नैनीताल मस्जिद चौराहे से बारापत्थर, नारायण नगर, रूसी बाईपास होते हुए तल्लीताल से वापस मल्लीताल मैदान पहुंचे। पुरुष वर्ग में इशांत अधिकारी पहले, राज आर्य दूसरे, और मयंक तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में अवनी प्रथम, ज्योति द्वितीय और सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार दस हजार, द्वितीय पुरस्कार सात हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये तथा ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दुग्ध उत्पादक समिति के अध्यक्ष मुकेश बोरा, जीएम अनुराग शर्मा, उमेश पढालनी, संजय भाकुनी, सुभाष बाबू, विपिन तिवारी, कृपाल सिंह, पूरन मिश्रा, महेश पांडे, कल्याण सिंह, प्रकाश जोशी, जगदीश आदि मौजूद रहे।