फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कटीमी गांव में सिंचाई संकट गहराया, किसान परेशान

Wed, 25 Feb 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम कटीमी में सिंचाई के पानी की गंभीर समस्या के चलते किसान बेबस बने हुए हैं। पानी के अभाव में उपजाऊ जमीन बंजर होनेे से लोग पलायन के लिए मजबूर हो रहे हैं। किसान और ग्रामीण की इस समस्या की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान प्रतिनिधि प्रेम महाराज गेहूं, प्याज और लहसुन की खेती कर रहे थे पर पानी के अभाव में उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। अन्य ग्रामवासियों का भी पानी की कमी के चलते मोहभंग हो गया है। गांव में 200 नाली जमीन होने के बावजूद सिंचाई सुविधा नहीं है, इससे यह भूमि बंजर होती जा रही है। सभी ग्रामवासियों ने कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 पर नलकूप लगाने की मांग की है। ग्रामवासियों ने संबंधित विभागों को इस समस्या से अवगत कराया है। अनेकों बार शिकायत करने के बावजूद सिंचाई की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भी नलकूप की जरूरत को स्वीकार किया है। नलकूप की मांग करने वालों में त्रिलोक नेगी, कृपाल नाथ, भोलानाथ, पदमा देवी, जगदीश नाथ, गोपाल नाथ, केसर सिंह रावत, कमला देवी सहित अन्य किसान शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें