फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल के स्वर्ण जयंती वर्ष का आगाज

Mon, 23 Mar 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के स्वर्ण जयंती वर्ष का आगाज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र और केंद्रीय कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव आईएएस राम शुभम सिंह ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह मेहनत और लगन के साथ अध्ययन करें।
विज्ञापन


सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की स्थापना 21 मार्च 1966 को हुई थी। स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर मुख्य अतिथि को गार्ड आफ आनर दिया गया। उन्होंने ध्वजारोहण किया। इससे पहले प्राचार्य कर्नल देवेश गौड़ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बैंड मास्टर उमेद सिंह के नेतृत्व में स्कूल बैंड का भव्य प्रदर्शन हुआ। कर्नल गौड़ ने स्कूल की उपलब्धियां बताईं। मुख्य अतिथि के सम्मान में स्कूल सभागार में विशेष सभा की गई, जिसका शुभारंभ स्कूल प्रार्थना से हुआ, तत्पश्चात राम शुभम सिंह ने स्वर्ण जयंती प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया और कैडेट्स मैस में स्वर्ण जयंती केक भी काटा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें