फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी युवकों ने फड़ व्यवसायी को पीटा

विज्ञापन
नैनीताल में मारपीट के बाद घायल मल्लीताल चौकी में बैठा हुआ। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल से शनिवार रात घर लौट रहे फड़ व्यवसायी को ब्रेसाइड क्षेत्र में नशेड़ी युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल व्यवसायी ने घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। व्यवसायी के रविवार को कोतवाली में युवकों के व्यवसायी से माफी मांगने के बाद मामला निपट गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेंट कंपाउंड निवासी हीरा बल्लभ शर्मा (फड़ व्यवसायी) शनिवार देर रात मल्लीताल से अपने घर जा रहे थे। तभी ब्रेसाइड कंपाउंड के पास कुछ युवकों ने अभद्रता करने के बाद उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह वह अपने घर तक पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
सूचना के बाद मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। रविवार सुबह हीराबल्लभ क्षेत्र के सभासद पुष्कर बोरा और सागर आर्या के साथ कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र और युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। तहरीर के बाद पुलिस ने क्षेत्र के 14 छात्रों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। छात्रों के माफीनामे के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें