फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय जू में चलेगी मोनो ट्रेन

Thu, 28 Jan 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में मुंबई की तरह मोनो ट्रेन चलाने की योजना है। यह ट्रेन ऊंचाई पर खंभों के सहारे बने ट्रैक पर चलेगी। इसमें नीचे घूमते बाघ, हाथी, शेर समेत दूसरे वन्यजीव दिखाई देंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार काम शुरू करने की करीब सभी औपचारिकता अंतिम चरण में है। फरवरी में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

करीब चार सौ हेक्टेयर में प्रस्तावित चिड़ियाघर निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। सिंगापुर आदि जगहों की संस्थाओं ने चिड़ियाघर निर्माण करने में रुचि दिखाई है।

 डीएफओ और जू के सीईओ डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि पहले योजना थी कि सफारी में खुले में वन्यजीव रहे और बख्तरबंद वाहन में लोग उनको देखे।

पर सुरक्षा की दृष्टि से योजना में बदलाव किया गया है। अब चिड़ियाघर में मोनो ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें ऊपर ट्रैक पर ट्रेन चलेगी, जिससे सैलानी नीचे खुले में घूम रहे वन्यजीवों को देख सकेंगे। पूरे जू में 19 अलग-अलग पार्ट होंगे।
विज्ञापन


 इसमें बॉटनिकल गार्डन, बायो डायवर्सिटी पार्क से लेकर टाइगर, लेपर्ड, हाथी सफारी आदि होंगी। इसके अलावा जू के अंदर पूल होगा। इसमें मगरमच्छ, घड़ियाल होंगे। सुरक्षा के अलावा जन सुविधा के लिए सभी व्यवस्था की जा रही है। फरवरी से निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने बुधवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि योजना पर 50 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए 10 करोड़ की राशि वन विभाग को आवंटित भी कर दी गई है।

 वित्त मंत्री ने कहा कि अंतरराज्यीय बस अड्डा भी प्रस्तावित है। इसका फरवरी दूसरे हफ्ते में शिलान्यास किया जाएगा। हल्द्वानी क्षेत्र में 500 करोड़ की विकास योजना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें