फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी ने कब्जाई ट्रॉफी

Tue, 24 Oct 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालयी वॉलीबाल पुरुष प्रतियोगिता  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर(नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी वॉलीबाल पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत कर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। पीएनजीपीजी कॉलेज में रविवार को हल्द्वानी और रुद्रपुर के बीच हुए मुकाबले में हल्द्वानी की टीम ने रुद्रपुर को 3-1 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चार सेटों में हुआ। पहले सेट में हल्द्वानी ने रुद्रपुर को 25-17, दूसरे सेट में रुद्रपुर ने हल्द्वानी को 25-22, तीसरे सेट में हल्द्वानी ने रुद्रपुर को 25-20 से हराया। चौथे सेट में हल्द्वानी ने रुद्रपुर को 25-22 से पराजित कर मुकाबला जीत लिया। प्रतियोगिता में उदीयमान खिलाड़ी का खिताब रुद्रपुर के विक्रम अधिकारी को और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हल्द्वानी के तरुण गुप्ता को दिया गया। मुकाबले का शुभारंभ एसडीएम परितोष वर्मा, प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद, विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने किया।

शंकर सिंह, भुवन जोशी, विनय पड़लिया, मोहन कोरंगा, भूपेंद्र वर्मा, विक्रम सिंह, सोनू गहतोड़ी, गौरव जोशी और महेंद्र सिंह डंगवाल निर्णायक रहे। वहां विधायक प्रतिनिधि नवीन भट्ट, अमिता लोहनी, संतोष मेहरोत्रा, डॉ. डीडी जोशी, नरेंद्र शर्मा, पुष्कर दुर्गापाल, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जीसी पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें