हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में एक रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूटने वाले 60 वर्षीय अंतरराज्यीय शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह बदमाश भोला-भाला बनकर लोगों को अपने झांसे में लेता था।
हल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। 60 साल का यह शातिर भोला बनकर लोगों को झांसे में लेता था।
विज्ञापन
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आठ अगस्त की सुबह दूध लेने गए कुसुमखेड़ा भूमिया विहार निवासी रिटायर्ड कर्मचारी महेंद्र चंद्र तिवारी को एक बुजुर्ग दिखने वाले व्यक्ति ने बातों में उलझाकर सम्मोहित कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने महेंद्र से सात ग्राम सोने की अंगूठी उतरवा ली और आंखों में धूल झोंककर भाग गया। रिटायर्ड कर्मचारी की ओर से ठगी की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने छीना-झपटी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद 11 अगस्त को आरोपी विनोद शर्मा निवासी मोहल्ला गौजानी रामनगर को मुखानी कोतवाली क्षेत्र में ही बिना नंबर की स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ठगी गई एक लाख कीमत की अंगूठी बरामद कर ली। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
बाक्स- शातिर विनोद अधिक उम्र का उठाता है फायदा अंतरराज्यीय बदमाश विनोद बेहद शातिर है। वर्ष 2016 से वह अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। उसके खिलाफ लूट, धोखाधड़ी, झपटमारी के पांच केस दर्ज हैं। सबसे पहले ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। कुसुमखेड़ा की तरह ही उसने इसी साल बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया था। मुखानी कोतवाली में उसके खिलाफ वर्ष 2021 में भी प्राथमिकी दर्ज है। बिजनौर यूपी, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून में भी मामले दर्ज हैं। आरोपी का अन्य जनपदों और राज्यों से भी ब्योरा मंगाया गया है।