फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयी कराटे प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने झटके स्वर्ण पदक

विज्ञापन
पाल कॉलेज में आयोजित अंतर महवियालयी कराटे प्रतियोगिता के विजेता। विज्ञप्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। पाल कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग की ओर से अंतर महाविद्यालयी कराटे प्रतियोगिता हुई। इसमें कुमाऊं विवि से संबद्ध महाविद्यालयों की 11 टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष और महिला वर्ग में अलग-अलग भार वर्ग में मैच खेले गए। महिला डिग्री कॉलेज की संजना भट्ट और एमबीपीजी कॉलेज की स्वाति वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। पाल कॉलेज के चेयरमैन नारायण पाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में मोहम्मद हसन खान, जॉनी हीराम टिग्गा, किशोर सिंह, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, मिंटू सैनी, ऋषि पाल भारती रहे। प्रतियोगिता का संचालन गीतांजलि जोशी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक महेश बिष्ट रहे। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, सहायक खेल निदेशक विभाग सुरेश चंद्र पांडे, अंतरराष्ट्रीय जुगुत्सू मुकेश यादव, डॉ. डीके थुवाल आदि मौजूद रहे।
इनसेट
महिला वर्ग कुमिते स्पर्धा के स्वर्ण पदक विजेता : 45 किलो भार वर्ग में कंचन बसेड़ा (खटीमा), 50 किलो में प्रिया विश्वास (रुद्रपुर), 55 किलो में सुमन बोहरा (रुद्रपुर), 61 किलो में संजना भट्ट (महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी), 68 किलो स्वाति वर्मा (एमबीपीजी कॉलेज)।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग कुमिते स्पर्धा में इन्हें मिला स्वर्ण : 50 किलो भार वर्ग में विवेक शर्मा (डीएसबी नैनीताल), 55 किलो में रोहित (रुद्रपुर), 60 किलो में अंकित सिंह (रुद्रपुर), 67 किलो में राजकुमार (रुद्रपुर), 75 किलो में युगम उपाध्याय (डीएसबी नैनीताल), 84 किलो में आदर्श शर्मा (भीमताल)।
विज्ञापन

काता स्पर्धा में स्वर्ण : सुमन बोहरा (रुद्रपुर) और युगम उपाध्याय (डीएसबी परिसर नैनीताल) ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें