फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता अकरम व दर्शन स्थायी लोक अदालत के सदस्य बने

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड शासन न्याय अनुभाग और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने नैनीताल के अधिवक्ता मो. अकरम और अल्मोड़ा के अधिवक्ता दर्शन सिंह को स्थायी लोक अदालत का सदस्य मनोनीत किया है।
विज्ञापन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। दर्शन सिंह उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह राज्य सरकार के पैनल अधिवक्ता के रूप में हाइकोर्ट में वादों की पैरवी कर चुके हैं।
स्थायी लोक अदालत सुलभ न्याय के सिद्धांत पर कार्य करती है, जिसका क्षेत्राधिकार एक करोड़ तक के वाद मूल्य के मामले सुनने का हैं। जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित मामले सीधे स्थायी लोक अदालत में दायर कर बिना किसी कोर्ट फीस और बिना किसी अधिवक्ता के निस्तारित कराए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें