फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के पॉजिटिव आने पर इंटर कॉलेज तीन दिन बंद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
बेतालघाट/रामनगर (नैनीताल)। बेतालघाट के धनियाकोट इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर कॉलेज को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। प्रधानाचार्य बिशन सिंह बिष्ट ने बताया कि पांच दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल में सैंपलिंग की थी। बुधवार को एक छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छात्रा को क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही स्कूल को सैनिटाइज किया गया। इधर, रामनगर में करोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों नगर में कई लोगों की कोरोना जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि बैलपड़ाव निवासी दो लोगों की बुधवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। उन्हें कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन

नैनीताल में छह लोग कोरोना संक्रमित
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि बुधवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया है। वहीं बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में तल्लीताल में कोरोना जांच का विशेष शिविर लगाया गया, जिसमें 50 टैक्सी चालकों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें