हल्द्वानी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बैरियरों पर तलाशी ली जा रही है। सुबह से लेकर रात तक तीन अलग-अलग शिफ्ट में सघन चेकिंग कराई जा रही है। होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस में रुकने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान किसी को भी ड्रोन चलाने की इजाजत नहीं होगी। ड्रोन मिलने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर जारी रेड अलर्ट के चलते जिले भर में पुलिस टीमों ने 273 होटल व ढाबे में चेकिंग करने के साथ ही 234 लोगों का सत्यापन किया। 120 लोगों के चालान किए गए। 165 लोगों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्यवाही की गई।
संदिग्धों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं, राष्ट्रपति के दौरे के लिए बाहरी जनपदों से भी फोर्स आने वाला है। डाॅग स्क्वायड भी संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान चलाएगा। - मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल