फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : शिकायतकर्ता को पहली सितंबर को कोर्ट में पेश होने के निर्देश

Sat, 26 Aug 2023 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने सितारगंज के पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमे के मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने को लेकर याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने शिकायतकर्ता को पुलिस के माध्यम से नोटिस जारी कर पहली सितंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन




शुक्रवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ में पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया है कि हाल ही में पालिका के सफाई सुपरवाइजर राजपाल वाल्मीकि की ओर से एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। याचिकाकर्ता के अनुसार, 2021 में शिकायतकर्ता की टीसी की जांच को लेकर उन्होंने जिला शासकीय अधिवक्ता से दिशा-निर्देश मांगे थे। हाल ही में जब शिकायतकर्ता की ओर से सफाई निरीक्षक सोवेंद्र सिंह पर ऐसे कर्मचारी के वेतन निकालने का दबाव डाला गया था, जो पालिका में कार्यरत है ही नहीं। सफाई निरीक्षक की ओर शिकायकर्ता से मोबाइल पर बात कराई गई। राजनीतिक द्वेश के तहत उन पर एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। एकलपीठ ने मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें