फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पार्कों को बंद करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने सभी नेशनल पार्कों को बंद करने के निर्देश दिए है। कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने भी जल्द ही पार्क बंद करने की बात कही है। पिछले साल भी कोरोना को देखते हुए कॉर्बेट पार्क को बंद किया गया था।
विज्ञापन

एनटीसीए के डीआईजी राजेंद्र जी गरवाड़ ने सभी टाइगर रिजर्व के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को पत्र लिखकर नेशनल पार्कों को बंद करने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि बाघों और अन्य वन्यजीवों को मनुष्यों से बीमारी के संचरण को रोकने के लिए पार्क को बंद किया जाना जरूरी है। माना जा रहा है कि जंगल सफारी को आने वाले पर्यटकों से वन्यजीवों तक यह संक्रमण फैल सकता है। यह भी निर्देश दिए गए है कि वन कर्मी भी कोविड नियमों को पालन करें।
बता दें कि पिछले वर्ष 18 मार्च को ही कॉर्बेट पार्क को पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद कर दिया गया था। वर्तमान में भी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पर्यटक नाम मात्र ही आ रहे हैं। पार्क के अधिकतर जोनों में जंगल सफारी नहीं हो रही है। दूसरी ओर, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जल्द ही पार्क को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें