नैनीताल। रक्षाबंधन को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों निर्देश दिए हैं कि अपने जिलों में संचालित सभी प्राइवेट कूरियर सर्विसेज के कार्यालयों एवं स्टोर का एसडीएम के माध्यम से निरीक्षण कराया जाए। कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि रक्षाबंधन पर काफी संख्या में बहनें अपने भाइयों के लिए कूरियर सेवा एवं ऑनलाइन माध्यम से राखियां भेजती हैं लेकिन समय पर राखी न मिलने पर भाइयों को निराशा होती है। ऐसे कूरियर सेवा एवं ऑनलाइन माध्यम से भेजी गई राखियों की समय से डिलीवरी सुनिश्चित करें। राखी के पार्सल लंबित पाने पर कूरियर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एडीएम इसकी मॉनिटरिंग कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। संवाद