भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह गड्ढें होने से वाहन चालक, यात्री, व्यापारी और स्थानील लोग परेशान हैं। सड़क की धूल दुकानों और घरों तक आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के वीरू मेहरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तल्ला मेहरागांव में हाईडिल गेट और प्राणनाथ मंदिर के पास इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने की मांग की है।