कोतवाल की बोलेरो जीप में लगा जीपीएस गायब होने से थाने में खलबली मच गई। पता चला कि जीपीआरएस की डिवाइस स्टेयरिंग में लगाई गई थी। इस मामले में सहायक रेडियो अधिकारी ने कोतवाल से जवाब तलब किया है।
सहायक रेडियो अधिकारी ने पुलिस विभाग के वाहनों की लोकेशन जानने के लिए 13 गाड़ियों को जीपीएस व्हीकल ट्रैकर से लैस किया था। चार वाहनों में अभी जीपीएस व्हीकल ट्रैकर लगाया जाना शेष था। कंट्रोल रूम में मंगलवार की रात कोतवाल की गाड़ी की लोकेशन नहीं दिखायी देने पर ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियाें में ख्ालबली मच गइऱ्ई। इसके बाद कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने कोतवाल के चालक से पूछताछ की। चालक ने डिवाइस से अनभिज्ञता जताई, चेक करने पर डिवाइस नहीं मिल सकी।
इधर, सहायक रेडियो अधिकारी आरआर आर्या ने बताया कि स्टेयरिंग में लगी डिवाइस गायब हो गई है। डिवाइस की कीमत करीब 18 हजार है। इस मामले में विभाग की तरफ से कोतवाल को पत्र भेजा गया है। डिवाइस के बाबत चालक से भी पूछताछ की जाएगी। अगले दिन घटना से एसएसपी को अवगत कराया जाएगा। दिनभर विभाग के पुलिसकर्मी डिवाइस गायब होने को लेकर आपस में चर्चा करते रहे। पूछने पर कोई बताने के लिए तैयार नहीं था।