फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होटलों में आग से बचाव के इंतजामों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दमकल विभाग ने होटलों और रेस्टोरेंट में आग से बचाव के इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संचालकों को अग्निसुरक्षा व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। नैनीताल में इस सीजन में तीन बड़े अग्निकांड हुए हैं जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है। 31 दिसंबर और नववर्ष पर पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए दमकल विभाग चौकन्ना हो गया है। विभाग ने सोमवार को नगर के होटलों रेस्टोरेंट में निरीक्षण कर अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को अग्निशामक यंत्र रखने के साथ अन्य सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें