फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीतर नियमों के पेच की जर्जर छत...इसलिए बच्चे स्कूल से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। इस विद्यालय की कहानी अजब है क्योंकि यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल होते हुए भी नहीं है। बिल्डिंग की हालत इतनी जर्जर है कि खुद विभागीय अधिकारी कह चुके हैं कि बच्चों को अंदर नहीं बाहर बैठाना है। अंदर बिठाने का खतरा मोल नहीं लिया जा सकता है क्योंकि छत कभी भी जमींदोज हो सकती है। दोहरी आफत यह कि बाहर अगर बरसात हो रही है तो फिर कहां बैठें। ऐसे में या तो बरामदे में या फिर इसी बिल्डिंग के भीतर जान का खतरा मोल लेकर बैठने के लिए नन्हें बच्चे मजबूर हैं। जब विभाग खुद स्वीकार कर चुका है कि बिल्डिंग बैठने लायक नहीं तो फिर इसकी मरम्मत क्यों नहीं हो रही, यह अपने आप में बड़ा सवाल है।यह हाल जिले के सबसे दूरस्थ विकासखंड बेतालघाट ब्लॉक के खैरना प्राथमिक विद्यालय का है जहां जर्जर छत से टपकता पानी और जगह-जगह पड़ी दरारों के बीच 17 छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन, ग्रामीणों की कई बार शिकायत के बाद भी विद्यालय भवन की मरम्मत का कार्य नहीं शुरू किया जा सका है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से पूर्व में विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद शिक्षकों से बच्चों को कक्षाओं के अंदर नहीं बाहर बरामदे में पढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से बच्चों को बाहर बरामदे में बैठाकर शैक्षणिक कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें