फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए आए अंडों में निकले कीड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के क्वारब आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विकास की ओर से गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण के लिए आए अंडों में कीड़े निकलने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

बुधवार को विभिन्न केंद्रों से आईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जब सामान के लिए केंद्र में पहुंची तो अंडों से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद अंडों को देखा तो उनमें कीड़े पड़े थे। इसके बाद क्वारब की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला जोशी ने बाल विकास अधिकारी को सूचना देकर अंडों के वितरण प्रक्रिया पर रोक लगा दी।
साथ ही दो महिलाओं को दिए गए खजूर के पैकेट भी खराब मिले हैं। जैसे ही क्षेत्र के लोगों को अंडों में कीड़े पड़े होने की सूचना मिली तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए उक्त मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

क्वारब आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता विमला जोशी ने बताया कि 26 आंगनबाड़ी केंद्रों की गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए 664 अंडों और खजूरों का वितरण किया जाना था लेकिन पेटियों से दुर्गंध आने लगी और जैसे ही अंडों की पेटियां खोली गईं तो लगभग सभी अंडों पर कीड़े लगे हुए थे।
रामगढ़ ब्लॉक की प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमू लशपाल ने बताया कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले अंडों पर कीड़े लगे होने का मामला सामने आया है। मामला बेहद गंभीर है। वेंडर को इस मामले के बारे में बताया गया है लेकिन अभी तक उसने कोई जवाब नहीं दिया है। साथ ही अन्य केंद्रों पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें