फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होटल मारपीट प्रकरण में दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भुजियाघाट क्षेत्र में शुक्रवार रात मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन नामजद समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट में शामिल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



शुक्रवार रात भुजियाघाट क्षेत्र में स्थानीय होटल संचालकों व हल्द्वानी के कुछ युवकों के बीच विवाद के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दोगड़ा भुजियाघाट निवासी कुंदन सिंह जीना ने तहरीर देकर कहा कि छह से सात युवक शौचालय जाने का बहाना बनाकर उसके होटल के बुक हुए रूम में घुस गए। कर्मचारियों के रोकने पर युवकों ने उनसे मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के गोरापड़ाव हल्द्वानी निवासी हिमांशु मेहरा ने होटलकर्मियों पर गालीगलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम बोरा ने बताया कि 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें