फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में सिंचाई नहर में गिरने से मासूम की मौत...खेलते वक्त हुआ हादसा

Tue, 28 May 2024 06:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर के कानिया में सोमवार को एक मासूम खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया। काफी तलाश करने के बाद मासूम का शव करीब दो किलोमीटर दूर से बरामद हुआ। परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के कानिया में सोमवार को एक मासूम खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया। काफी तलाश करने के बाद मासूम का शव करीब दो किलोमीटर दूर से बरामद हुआ। परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई प्रथम मोहम्मद यूनुस ने बताया सोमवार कि देर शाम करीब 7:45 बजे गांव कानिया में पलंबर मनोज कुमार का ढाई वर्षीय पुत्र भरत खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया। नहर में पानी अधिक होने पर वह बह गया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो नहर के पास बच्चे की चप्पल पड़ी हुई थी, जबकि मासूम नहीं था। स्थानीय युवक इमरान खान ने फोन कर सिंचाई नहर को बंद करवाया और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया।

काफी मशक्कत करने के बाद सिंचाई नहर में करीब दो से ढाई किलोमीटर की दूरी पर मासूम का शव नहर से बरामद हुआ। परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें