रामनगर। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। इसमें 5 लोगों के गंभीर घायल होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर पीरूमदारा स्थित अपने रिश्तेदार के घर पंजाब से आए कुछ लोग आर्टिका कार (यूके 04आर/5672) से गर्जिया मंदिर दर्शन करने के लिये जा रहे थे। इसी बीच गर्जिया की ओर से आ रहे केंटर (यूके 04 सीवी/1029) और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में कार में सवार गुरदासपुर पंजाब निवासी रवि भूषण, प्रिंस, निस्का, शालू, अमृतसर निवासी आंचल, सुखजीवन, चंडीगढ़ निवासी अशोक कुमार और पीरूमदारा निवासी विशाल तनेजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशाल तनेजा, शालू, सुखजीवन व आंचल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में गर्जिया चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों वाहनो को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
वहीं दूसरी घटना जसपुर निवासी नदीम अपनी मां सायरा को लेकर बाइक से खताड़ी स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी बीच गैस गोदाम के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार है। तीसरी घटना में कोटाबाग निवासी जीवंती देवी रानीखेत रोड से पैदल ही रामनगर निवासी अपनी पुत्री के घर जा रही थी। इसी बीच उसे